जौनपुर: दूसरे दिन भी बादलों से ढके रहे सूर्यदेव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ठंढ से लोग परेशान, पारा और गिरने का अंदेशा
जौनपुर। नव वर्ष के दूसरे दिन भी सूर्यदेव के दशर््ान जिले के ज्यादातर हिस्सों में नहीं हुआ। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और कड़ाके की ठंढ के चलते लोग घरों में ही दुबके नजर आये। जिला प्रशासन द्वारा कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टी के चलते बच्चे भी घरों से बाहर नहीं निकले। हलांकि दोपहर तक सड़कों पर चहल पहल सोमवार होने के नाते दिखाई पड़ी। जगह जगह अलाव की व्यवस्था होने के चलते लोग हाथ तापते हुए नजर आये। इस दौरान बिना जरूरत के लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज़ करते रहे। सड़कों पर लोग गाडि़यों की हेडलाइट जलाकर चलते नज़र आये। ग्रामीण इलाकों में लोग घरों में अलाव जलाकर आग तापते दिखाई दिये। ग्रामीण इलाकों की बाजारों में जैसे जैसे धुंध बढ़ती गई दुकानदार शटर डाउन करके घरों को निकल गये। देर शाम तक बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |