जौनपुर: पीयू कर्मचारी संघ ने संघर्ष मोर्चा के फाड़े बैनर पोस्टर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

दो गुटों में कर्मचारियों का समूह बंटने से बना रहा तनाव

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने नवनिर्वाचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का विश्वविद्यालय परिसर में लगे बैनर पोस्टर फाड़ डाले। जिससे दोनों गुटों में तनाव बन गया और कर्मचारियों का समूह भी दो फाड़ में बंटता नजर आ रहा है। विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, महामंत्री रमेशचंद्र यादव के नेतृत्व में संघ के अन्य पदाधिकारियों ने जुटकर वि·ाविद्यालय पहुंचे। देखा कि कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का बैनर पोस्टर मुख्य गेट से लेकर परिसर मे लगा है। जिसे देखकर कर्मचारी संघ तमतमा उठा। संघ के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि वि·ाविद्यालय में एक ही संगठन रहेगा। जब एक में सब मतदान करते हैं तो फिर दूसरा संगठन कैसे हो गया यह गलत है। इसके बाद सभी बैनर पोस्टर फाड़ डाले। जिसकी जानकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनाथ यादव, महामंत्री देवेंद्र उपाध्याय को हुई। उनके भी पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे। देखते-देखते कर्मचारियों का समूह दो फाड़ में बंट गया और तनाव का माहौली बन गया। संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि हमारे संगठन को चार वर्ष पूर्व तत्कालीन कुलपति का अनुमोदन मिला है। उस आधार पर मैंने कर्मचारी संघर्ष मोर्चा चला रहा हूं। इस तरह का काम करना गलत है। कर्मचारी संघर्ष मोर्चा कर्मचारी समस्याओ की लड़ाई लड़ता रहेगा। वि·ाविद्यालय के स्थापना के बाद से ही शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ बना है और उसी के बैनर तले सब चुनाव होते जा रहे। कर्मचारियों की समस्याओं का निपटारा होता है और जब सभी कर्मचारी मतदान में भाग लिया जिसमें तथा कथित मोर्चा के भी लोग शामिल थे तो अगर उनका संगठन रहा होता तो इस संघ में उन्हें मतदान करने की जरूरत नहीं थी। इसलिए संघर्ष मोर्चा का कोई औचित्य नहीं है वह फर्जी है। एक ही संघ के नीचे सभी कर्मचारी काम करेंगे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें