जौनपुर: सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में बापू की थी अहम भूमिका:फैसल | #NayaSaveraNetwork


सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में बापू की थी अहम भूमिका:फैसल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कांग्रेसियों ने बलिदान दिवस पर गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से खरका तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखा और राम धुन गाकर बापू को याद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ ने कहा कि महात्मा गाँधी ने भारत को एक आदशर््ा देश बनाने के लिए भारतीय समाज में फैली जातिवाद, छुआछूत, बाल विवाह जैसे तमाम समाजिक कुरोतियों को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों को बराबरी का हक दिलावने के प्रयास किए, सिद्धान्तवादी सोच वाले महान व्यक्तित्व एवं हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गंधी जी का मानना था कि मनुष्य ही सोच को जन्म देता है और वो जो सोचता है, वही बनता है, इसलिए मनुष्य को हमेशा अच्छा सोचना चाहिए, तभी वह एक सफल और सभ्य व्यक्ति बन सकता है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि महात्मा गांधी देश के एक महान स्वतंत्रता सेनानी और विलक्षण प्रतिभा वाले महापुरु ष थे, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में लगा दी। आजादी की लड़ाई में उनके द्धारा दिए गए त्याग, बलिदान और समर्पण की मिसाल आज भी दी जाती है। बापू ने सत्य और अहिंसा के बल पर अंग्रेजों के खिलाफ बड़े-बड़े आंदोलन चलाए और आजादी पाकर ही दम लिया। वे आजादी के एक ऐसे महानायक थे, जिन्होंने देश की जनता के ह्यदय में आजादी पाने की अलख जगाई थी। वे सादा जीवन और उच्च विचार वाले महापुरु ष थे,उनके आदशर््ाों और विचारों का अनुसरण बड़े-बड़े राजनेता और दिग्गजों ने भी किया है। उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व का प्रभाव भारत में ही नहीं, बल्कि समस्त संसार पर पड़ा है। स्वतंत्रता संग्राम के सूत्रधार की वजह से उन्हें राष्ट्रपिता की संज्ञा दी गई थी। अंत में राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से चलकर भारत जोड़ो पदयात्रा का श्रीनगर में समापन के मौके पर जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, बाबा सिंह, प्रमोद मिश्रा, विकेश उपाध्याय, मंगला गुरु , गौरव सिंह सनी, नीरज राय, राकेश डब्बू, पंकज सोनकर,निधु पाठक, सीमा चौहान, इस्तियाक अहमद, राज कुमार निषाद, आज़म ज़ैदी,अमित मिश्रा,निसार इलाही, राजेश गौतम, राज कुमार गुप्ता, देव राज पाण्डेय, अजय सोनकर,सुनीता सिंह,फैसल सभासद, अबुजर शेख सभासद, बाबू खान, बब्बी खान, अमन सिन्हा, सुनील यादव, नरेन्द्र पटेल बब्लू गुप्ता, विनय तिवारी, सन्दीप निषाद, राजीव निषाद, आदिल, प्रवीण सिंह, पुष्कर निषाद, नीलेश सिंह,रिक्की मुमताज़, रमेश पाल, विनय तिवारी,अभिमन्यु तिवारी,प्रमोद तिवारी, अली अंसारी सब्बल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बदलापुर संवाददाता के अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद उनके प्रिय भजन  रधुपति राधव राजा राम का गायन हुआ। अंत में कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता सुरेन्द्र त्रिपाठी को भी श्रद्धांजली दी गयी। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, राम जियावन तिवारी, महात्मा शुक्ला, मुंशीरजा, सुरेन्द्र शर्मा, भानुप्रताप यादव, बाबूराम यादव, शोभनाथ तिवारी, इब्रााहिम, गामा निषाद,निसार अहमद, दूधनाथ तिवारी, अच्छेलाल गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मडि़याहूँ संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर के सदरगंज कोतवाली के सामने गांधी तिराहे पर स्थित राष्ट्र पिता मोतीलाल कर्म चंद महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर एवं राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के कश्मीर में समापन के समर्थन में बापू के मूर्ति पर माल्यार्पण और तिरंगा फहराकर कांग्रेस नेताओं ने रामधुन का पाठ कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम का नेतृत्व किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर डॉ आरसी पांडेय ने किया  के साथ बेलाल अहमद,केपी प्रजापति,प्रेम बहादुर सिंह,अलाउद्दीन कुरैसी,अशोक दुबे,जिला सचिव बेलाल अहमद, प्रेम बहादुर सिंह, अबुल हया, के पी प्रजापति जिला सचिव, इमरान खान, अलाउद्दीन कुरैसी, डॉक्टर संतोष, समारू सोनकर, नन्हे अंसारी,अबुल वफा खान, अमरजीत गौतम, जैनुल आबेदीन खान, महेंद्र गुप्ता, टीपू राइन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने अपनी भागीदारी दी, तथा लौह महिला भारत रत्न स्व इन्दिरा गांधी जी के पार्क पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के लिए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

*#HappyRepublicDay: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ