जौनपुर: असहायों की मदद करना बेकार नहीं जाता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। युवा समाजसेवी सपा नेता सुरेश कुमार यादव ने कहा कि असहायों की मदद करना बेकार नहीं जाता है, जो गरीबों की मध्य करते हैं ईश्वर उनकी मदद करता है। रविवार को मुरारा गांव में अपने पैतृक आवास पर सुरेश कुमार यादव ने असहायों को कंबल वितरण करते समय उक्त उदगार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम अपने पिता श्रीनाथ यादव की कृपा से पिछले चार वर्षों से अनवरत असहायों को कंबल वितरण कर रहे हैं। इस अवसर पर साढ़े चार सौ असहायों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख अब्दुल हक अंसारी, श्रीनाथ यादव, मनोज मिश्र, राम चन्द्र चौरसिया, विवेक शर्मा, डब्बल अहमद, गोविंद बेनवंशी वह दिनेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent