जौनपुर: सावित्रीबाई व ज्योतिबा राव फुले को दिलाएं भारत रत्न:पप्पू माली | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सावित्रीबाई व ज्योतिबा राव फुले को दिलाएं भारत रत्न:पप्पू माली | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

अपना दल एस ने मनाई सावित्रीबाबई फुले की जयंती

जौनपुर। अपना दल एस पार्टी जिला कार्यालय वाजिदपुर में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 191वीं जयंती मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने उनके महान सामाजिक योगदानों को याद किया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि जीवन को एक मिशन बनाकर उद्देश्य पूर्ण तरीके से विधवा विवाह, छुआछूत, नारी उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव मिटाने के लिए अनेकों अपमान सहकर समाज को विभिन्न प्रकार की बुराइयों से मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मांग किया कि  देश के  प्रधानमंत्री से सावित्रीबाई फुले  तथा ज्योतिबा राव फुले को  देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिलाएं। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले का माली जाति में पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा यदि वह किसी अन्य जाति में पैदा हुई होती तो आज उन्हें भारत रत्न से कब का नवाजा गया होता। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया कि 3 जनवरी को  प्रदेश में शिक्षक उत्सव दिवस के रूप में घोषित करें। प्रदेश के प्रत्येक जिले के हर विकासखंड क्षेत्र में कम से कम एक बालिका विद्यालय सावित्रीबाई फुले के नाम से हो। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार माली व संचालन प्रमोद कुमार माली ने किया। इस अवसर पर रामलोचन माली, लोटन राम माली ,छेदीलाल माली ,संजय माली, विनोद माली , राकेश पाल कोलकाता, घनश्याम माली, अनिल जायसवाल ,मनोज पटेल संजय निषाद, राकेश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

*पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की तरफ से नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ