जौनपुर: राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण अभियान के तहत पौष्टिक आहार किट वितरित | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण अभियान के तहत पौष्टिक आहार किट वितरित | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी में टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित करते हुए मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में सक्षम लोगों को आगे आकर इन टीबी पेशेंट बीमार लोगों की मदद करनी चाहिए। गरीब मरीजों की मदद यह बहुत ही पुनीत कार्य है। समय रहते अगर इसका इलाज पूर्ण कराया जाए तो टीबी रोग पूरी तरह समाप्त हो सकता है। टीबी पीढ़ी दर पीढ़ी फैलने वाला रोग नहीं है बल्कि यह हवा के जरिए फैलने वाला एक संक्रामक रोग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ दिलीप सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को 2 सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी हो तो उसे टीवी हो सकती है। टीवी के लिए अपने बलगम की जांच नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र डीएमसी में करवाएं यह जांच पूरी तरह नि:शुल्क की जाती है। समाजसेवी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति ने कहा कि टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए उसका उपचार पूरा करें।  समाजसेवी प्रधानध्यापक सुभाष सरोज ने कहा कि कुछ निर्धन गरीब टीवी पेशेंट हैं लेकिन उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि सरकार पूरी तरह उनके इलाज में खड़ी है। उक्त अवसर पर अजीत कुमार चौहान, इंद्रजीत, सूरज मौर्य, ज्योति राजभर, श्याम प्यारी, मनीष सोनी, ठाकुर प्रसाद राय, अतुल श्रीवास्तव, सुभाष चौधरी, रंजना शुक्ला, सुरेश शुक्ला, अमरेश पांडेय इत्यादि लोगों का सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

*समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरहीं जौनपुर व उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ