दादर के आरए रेजीडेंसी टावर में लगी आग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई के दादर ईस्ट इलाके के आरए रेजीडेंसी टावर में देर रात आग लग गई। मध्य मुंबई के दादर में एक बहुमंजिला इमारत की 22वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस घटना में अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने कहा कि 42 मंजिला आवासीय इमारत की 22वीं मंजिल पर रात करीब साढ़े आठ बजे बंद पड़े एक फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इमारत की अग्निशमन प्रणाली काम नहीं कर रही थी और दमकल एवं पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।अधिकारी ने कहा कि छह दमकल गाड़ियों और 90 मीटर ऊंची एक क्रेन सहित अन्य उपकरणों की मदद से आग बुझाने का अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं लग सका है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |