जौनपुर: समाज के लिए समर्पित था स्व.शैल मौर्य का जीवन:आनंद स्वरूप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पुण्यतिथि पर हुआ कंबल वितरण का कार्यक्रम
जौनपुर। लायंस क्लब सूरज द्वारा शुक्रवार को स्व. शैल मौर्या की पुण्यतिथि पर असहाय एवं गरीब लोगों को दशरथ मौर्य के सहयोग से 50 कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष आनंद स्वरूप ने कहा कि भाजपा नेत्री स्व.शैल मौर्य ने हमेशा समाज के दबे कुलचे व बेसहारा लोगों की मदद के लिए अपना पूरा जीवन व्यतीत किया। पार्टी में रहते हुए जहां उन्होंने विभिन्न पद पर रहकर सेवा किया तो वहीं सामाजिक कार्यों में वे बढ़चढ़कर हिस्सा लेती थीं। खासतौर पर गरीब बेसहारा बच्चों को शिक्षित करने के लिए लोगों की मदद करती थीं। इस मौके पर जोन चेयर पर्सन संतोष साहू बच्चा, सतीश मौर्या कोषाध्यक्ष, विकास साहू विक्की, अनिरु द्ध अग्रहरी, सचिव विजय कृष्ण, अमित साहू,ललित कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
Ad |