जौनपुर: पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ का जौनपुर से था गहरा लगाव:राजेश | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ का जौनपुर से था गहरा लगाव:राजेश | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का 88 वर्ष की उम्र में  निधन हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज पहुंच कर भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि बाबुजी के निधन से समाज की गहरी क्षति हुई है त्रिपाठी जी एक मिलनसार व मृदुभाषी व्यक्ति थे। बच्चा भइया ने कहा कि जब त्रिपाठी जी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे तो तो भाजपा कार्यकर्ताओं का बहुत सम्मान करते थे और उनका जुड़ाव जौनपुर से बहुत रहा वे मेरे पिता सन्तोषी बाबू जी के पुण्यतिथि श्रंद्धाजलि सभा में भी दीवानी अधिवक्ता संघ में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आये थे व जौनपुर बराबर आते रहते थे। विदित हो की पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी जिले की मछलीशहर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे। उस समय यह सीट सामान्य थी। बता दें कि बंगाल के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार की सुबह पांच बजे निधन हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री त्रिपाठी को कुछ दिनों पूर्व से सांस की परेशानी की शिकायत हुई थी। उन्होंने अंतिम सांस प्रयागराज में ली। श्री त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीन बार अध्यक्ष रहें, और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहें। श्री त्रिपाठी के निधन की खबर मिलते ही भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया।

*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरहीं जौनपुर व उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : Acharya Baldev Polytechnic College, Kopa, Patarahi-Jaunpur | For Admission Call - 7518401241, 7518401242, 9005454777| Anil Yadav (Management Guru) | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ