भाजपा का हौसला अफजाई करने बंगाल पहुंचे नड्डा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 2024 के लोकसभा चुनाव में भगवा ब्रिगेड का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने के बाद पश्चिम बंगाल के संगठन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार की रात यहां पहुंचे। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नड्डा को जून 2024 में होने वाले राष्ट्रीय आम चुनाव तक पार्टी का नेतृत्व संभालने को कहा है। वर्ष 2020 में अमित शाह से पार्टी का शीर्ष पद संभालने वाले नड्डा का कार्यकाल जनवरी में समाप्त होने वाला था।

नड्डा का कल रात शहर के हवाई अड्डे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार तथा वरिष्ठ नेताओं शुवेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा और अन्य ने स्वागत किया।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार नड्डा आज दोपहर नदिया जिले में बेथुआदाहारी जूनियर पूर्वी बंगाल मैदान में पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे। वह पार्टी नेताओं से भी मिलेंगे और 2024 के संसदीय चुनावों के लिए पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में उन्हें सलाह देंगे। भाजपा अध्यक्ष का दौरा केंद्रीय नेतृत्व के देश भर के उन 144 लोकसभा क्षेत्रों में अपने संगठन को मजबूत करने के 'प्रवास' अभियान का भी हिस्सा है जहां पार्टी 2019 के चुनावों में मामूली अंतर से हार गयी थी।


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*विधान परिषद सदस्य जौनपुर बृजेश सिंह 'प्रिंसू' की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ