एनटीपीसी जैसी योजनायें जोशीमठ आपदा के लिये जिम्मेदार: अखिलेश यादव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नैनीताल। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) जैसी विकास योजनायें जोशीमठ आपदा के लिये जिम्मेदार हैं। श्री यादव ने आरोप लगाया कि सरकार सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने जोशीमठ आपदा पीड़ितों को बाजार भाव पर मुआवजा देने की मांग की। सपा अध्यक्ष उत्तराखंड प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के सुपुत्र के वैवाहिक समारोह में भाग लेने के लिये हल्द्वानी आये थे।

इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केदारनाथ जैसी आपदा से भी उत्तराखंड सरकार ने सबक नहीं लिया और अब विकास योजनाएं ही यहां विनाश का कारण बन रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों के साथ ही पर्यावरणीय प्रभाव आकलन रिपोर्ट पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ खोखले हैं और सरकार ने मुनाफे के चक्कर में जोशीमठ जैसे शहर को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की चेतावनी के बावजूद धामी सरकार सोई रही।

उन्होंने मांग की कि जोशीमठ आपदा पीड़ितों को बाजार भाव पर मुआवजा दिया जाये और उनकी पुनर्वास की व्यवस्था की जाये। उन्होंने हालांकि हल्द्वानी में बनभूपलपुरा रेलवे भूमि पर अतिक्रमण के मामले में स्पष्ट जवाब नहीं दिया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय गरीबों के पक्ष में निर्णय देगा। उन्होंने केन्द्र सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि उत्तर प्रदेश ही केन्द्र सरकार को 2024 में बाहर का रास्ता दिखा देगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 2024 में उत्तराखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

श्री यादव ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। केन्द्र सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है। इससे पहले श्री यादव ने रूद्रपुर में तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह विर्क के आवास पर किसान नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ