प्रयागराज: पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी (88 वर्ष) ने रविवार सुबह 5 बजे अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। आठ दिसंबर को वाशरूम में फिसलकर गिरने से उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।
उसके बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। अत्यधिक कमजोरी के साथ ही शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होना और दूसरी समस्याएं भी थी। 30 दिसंबर को परिजनों ने सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ समय इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था ताकि संक्रमण न हो जाए। वह ठीक से भोजन भी नहीं कर पा रहे थे।