जौनपुर: आजीवन गरीबों की सेवा के प्रति तत्पर रहे डॉ.काशीनाथ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पुण्यतिथि पर 48 लोगों की आंखों का हुआ ऑपरेशन

जौनपुर। नगर के माता आनंदमयी नेत्र चिकित्सालय में शुक्रवार को डाक्टर काशीनाथ उपाध्याय की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर 48 गरीबों की आंखों का मुफ्त आपरेशन, दवा, चश्मा दिया गया। नेत्र सर्जन डाक्टर निशांत सिंह व डाक्टर कनिका दुबे ने 218 लोगों का नेत्र परीक्षण भी किया। चिकित्सक द्वय ने कहा कि डा.काशीनाथ उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वह आजीवन गरीब-गुरबों की सेवा के प्रति तत्पर रहे। पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ.रामकृष्ण उपाध्याय के पुत्र डॉ.काशी पेशे से चिकित्सक होने के साथ ही समाजसेवी व दयावान थे। यहीं कारण है कि आज भी समाज के लोग उन्हें याद किया करते हैं। भाई पूर्व जिला सूचना अधिकारी त्रिभुवन नाथ उपाध्याय व डाक्टर राकेश उपाध्याय ने कहा कि भैया ने हमेशा गरीबों, मजलूमों की हमेशा नि:स्वार्थभाव से सेवा व आर्थिक मदद की। उनका स्नेह हमेशा उनके साथ रहा। आज लोग उनके किए गए अच्छे कार्यों की चर्चा करते रहते हैं। इस मौके पर अभिराम दुबे, नेत्र सहायक डाक्टर अभय दुबे, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर बहादुर विक्रम सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रानू, अजय सिंह, विनय शुक्ला, मुकेश उपाध्याय, दंत चिकित्सक डाक्टर देवव्रत उपाध्याय आदि मौजूद रहे। आभार चिकित्सालय के निदेशक विकेश उपाध्याय व विवेक उपाध्याय ने व्यक्त किया।

*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ