नया सवेरा नेटवर्क
नामांकन के बाद तहसील बार एसोसिएशन का होगा चुनाव
केराकत, जौनपुर। तहसील बार एसोसिएशन केराकत के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन का आखिरी दिन समाप्त होने के बाद अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर चुनावी जंग होने की स्थिति बनती देखी जा रही है। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष, आय व्यय निरीक्षक व मीडिया प्रभारी, सहमंत्री व कार्य कारिणी पद को लेकर नामांकन करने वालों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो चुका है। चुनाव समिति के विपिन कुमार श्रीवास्तव, दिनेश पान्डेय व अनिल कुमार सोनकर के मुताबिक अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार पांडेय व कुंवर बहादुर यादव के बीच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद को लेकर अखिलेश पांडेय व छोटे लाल के बीच सीधी लड़ाई महामंत्री पद को लेकर अशोक कुमार, उदय राज कन्नौजिया वह राजवंत के बीच त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति , कोषाध्यक्ष पद पर आत्मा प्रसाद व रविनाथ मिश्र के बीच सीधी चुनावी जंग की स्थिति बनती नजर आ रही है। ठीक इसी प्रकार आय व्यय निरीक्षक पद पर सुनील कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी पद पर अनुपमा शुक्ला , कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राम बचन , सहमंत्री तीन पदों हेतु नामांकन करने वाले महेंद्र कुमार, रवीन्द्र कुमार व ज्ञान प्रकाश मिश्र तथा कार्य कारिणी पद पर नामांकन करने वाले सुनील कुमार वि·ाकर्मा व प्रभाकर वर्मा का निर्विरोध चुना जाना तय हो चला है। जब कि पुस्तकालय पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ