जौनपुर: पुलिस ने गैंगेंस्टर ऐक्ट के तीन इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष लाइनबाजार आदेश त्यागी के नेतृत्व में शुक्रवार को जेसीज चौराहे से गैगेंस्टर एक्ट के तहत तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थानाध्यक्ष द्वारा जेसीज चौराहे पर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि तभी मुखबिर से सूचना मिली की थाने पर दर्ज गैंगेस्टर ऐक्ट के आरोपी तीन इनामी बदमाश रोडवेज बस स्टैण्ड पर खड़े हैं और कही भागने के फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोडवेज बस स्टैण्ड परिसर में पहुंची जहां तीनों पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों के नाम अशोक यादव पुत्र आद्या प्रसाद यादव निवासी चांदपुर, धर्मेंद्र यादव पुत्र जवाहरलाल यादव निवासी जमुनीपुर दरियावगंज थाना बक्शा, संतोष कुमार यादव पुत्र संकठा प्रसाद यादव निवासी चांदपुर थाना लाइनबाजार है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |