प्रयागराज: केशरीनाथ के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के स्वास्थ्य में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए डॉक्टरों ने बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। परिजन शाम बजे उन्हें लेकर घर चल गए। पूर्व राज्यपाल की तबीयत बिगड़ने से वह पांच दिनों तक आईसीयू में रहे। केशरीनाथ की बहू कविता यादव त्रिपाठी ने बताया कि सहारा देकर उन्हें कुछ कदम चलाया भी गया। इसके बाद डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी देकर उन्हें घर भेज दिया। हालांकि किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से न मिलने की सलाह दी गई है।

बुधवार को बिना नली की मदद से उन्हें चाय और सूप दिया गया। परिवार के लोगों से उन्होंने कुछ देर बात की। अभी सभी नलियों को नहीं हटाया गया है। कुछ तरल पदार्थ नली की मदद से दिए जाएंगे। डॉक्टरों ने कहा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम है। बहुत अधिक देखभाल करने की जरूरत है। इस बीच उनका हाल जानने के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के साथ अन्य पदाधिकारी भी उनके निवास पर पहुंचे।

विदित हो कि पूर्व राज्यपाल आठ दिसंबर को बाथरूम में फिसल गए। इस वजह से उनके बाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया। जिसके चलते बीते शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।


*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ