जौनपुर: लॉयंस क्लब गोमती ने रात्रि में वितरण किया कंबल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नगर में भ्रमण कर जरूरतमंदों को दी सहायता
जौनपुर। लायंस क्लब गोमती द्वारा भीषण शीतलहर को देखते हुए सोमवार की रात्रि अध्यक्ष देवेश गुप्ता के नेतृत्व मंे सदस्यों ने नगर के जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, भंडारी, सदर अस्पताल, सुतहट्टी बाजार, रोडवेज, अटाला मस्जिद सहित कई स्थानों का भ्रमण कर ठंढ से ठिठुर रहे लोगों को कंबल ओढ़ाने का काम किया। अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा यह मुहिम प्रत्येक वर्ष चलाई जाती है। भीषण शीतलहर को देखते हुए हम सभी ने यह अभियान सोमवार को चलाया जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मानवता सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे में हम सभी का ये कत्र्वय बनता है कि ठंढ से ठिठुर रहे लोगों को कंबल व अन्य सामान उपलब्ध कराना चाहिए जिससे कि उनकी जान जोखिम में न आये। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मनीष गुप्ता, धीरज गुप्ता, अरविंद बैंकर, संजीव कुमार गुप्ता, डॉ.राजेश मौर्य, अनिल पाण्डेय, अरूणा पांडेय, सुधा मौर्या, हसनैन कमर दीपू, संतोष साहू, निधि गुप्ता, सुनील कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |