डिंपल पर टिप्पणी से गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में प्रदर्शन किया। सपा की महिला सदस्यों ने बुधवार को पत्थर गिरजाघर के पास धरना स्थल पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।सपा की महिला सदस्यों ने कहा कि डिंपल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली महिला डॉ. ऋचा राजपूत भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया से जुड़ी हैं। इनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के खिलाफ टिप्पणी करने वाले राकेश को भी गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन में इंदु यादव, सत्यभामा मिश्रा, आरती पाल, रीता मौर्य, सुषमा यादव, कमलेश केसरवानी, सुनीता यादव, उर्मिला पासी, मंजू शर्मा, सुरेखा साहू, मालती यादव, शालिनी भारतीय, हिना अंसारी, सावित्री देवी, पदमा यादव, मीरा निषाद, प्रतीमा रावत, उर्मिला पूर्व छात्र नेता, शानदेवी यादव, गायत्रीदेवी, गुला पासी आदि शामिल रहीं।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |