जौनपुर: महिला स्वंय सहायता समूहों के ग्राम संगठन का हुआ उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: महिला स्वंय सहायता समूहों के ग्राम संगठन का हुआ उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

सिंगरामऊ,जौनपुर।  विकास खंड के मेंढ़ा ग्राम पंचायत में वाराणसी से आई सीनियर सीआरपी भगवंती देवी और सुमन परी व ग्राम समूह सखी खुशबू द्वारा दस दिवसीय प्रशिक्षण के बाद सोमवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों के ग्राम संगठन कावेरी महिला प्रेरणा का उद्घाटन मुख्य अतिथि बदलापुर ब्लॉक मिशन मैनेजर अनिल कुमार यादव तथा जितेंद्र यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। जिसमें समूह की महिलाओं द्वारा ग्राम संगठन अध्यक्ष विभा सिंह, उपाध्यक्ष मीरा, सचिव कंचन,उपसचिव सुमन,कोषाध्यक्ष रेशमा और लेखापाल शशी सिंह को बनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा समूह की महिलाओं द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए वंदना गान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मिशन मैनेजर अनिल कुमार यादव द्वारा महिलाओं की उत्साहपूर्ण गतिविधियों की सराहना करते हुए ग्राम संगठन के नियमों से उन्हें अवगत करवाया। वहीं मिशन मैनेजर जितेंद्र यादव ने भी सभी समूह की महिलाओं का अभिनन्दन करते हुए ग्राम संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रगतिशील रखने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सत्यदेव सिंह,ग्राम प्रधान भगवान प्रसाद यादव, राकेश तिवारी,पंचायत मित्र ओमप्रकाश मिश्रा, सुभाष यादव,हरिओम निगम,धर्मेन्द्र शर्मा,कृष्णा शर्मा,मोनू सिंह,भोला सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ