जौनपुर: सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद जयंती | #NayaSaveraNetwork

सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद जयंती | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने भी मनाया स्थापना दिवस

जौनपुर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन की जिला इकाई द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयंती व सेवा मिशन स्थापना दिवस सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जनपद इकाई के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुँचकर वहाँ उपस्तिथ बुजुर्गों को भोजन कराया एवं स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर आधारित धार्मिक पुस्तकें वितरण किया। सेवा मिशन के सहसंयोजक सुभाष चंद्र अग्रहरि ने उपस्तिथ लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को मिशन परिवार सेवा दिवस के रूप में मिशन संस्थापक आशीष के निर्देशानुसार सेवा कार्य करते आ रहे है। युवा शक्ति संयोजक अमन ने स्वामी विवेकानन्द के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए स्वामी के जीवन से मिलने वाली प्रेरणा को बताया। इस अवसर पर रूपेश रघुवंशी शिवा, महेंद्र पांडेय, रहबर अब्बास, रविन्द्र सेठ, राहुल सिंह, अनिकेत सेठ, वैभव श्रीवास्तव, कन्हैया जी, रवि चौबे आदि लोग उपस्तिथ रहे।

*समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरहीं जौनपुर व उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ