जौनपुर: गंगासागर यात्री शिविर आयोजित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र मे नागरिक संघ कोलकाता के तत्वाधान में गंगासागर तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन बाबू घाट के बगल आउट रामघाट पर किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्था के कोषाध्यक्ष रामजी मिश्र दीपकपुर में गंगासागर यात्रियों के बीच दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी जितने भी गंगासागर के यात्री हो सब को लेकर शिविर में पहुंचे। वहां विश्राम भोजन दवा आदि की समुचित व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। इस अवसर पर वीरेंद्र बहादुर सिंह, मनोज कुमार मिश्र, भारत मिश्र आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent