फिल्म सिटी में बनी सड़को को सीमेंट कंक्रीट करे मनपा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • राज्य सरकार ने मनपा प्रशासन को पत्र लिखकर दिया निर्देश

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही मुंबई की  सभी सड़को को सीमेंट कंक्रीट करने का निर्देश दिया है।राज्य सरकार ने अब फिल्म सिटी की सड़को को सीमेंट कंक्रीट करने का निर्देश दिया है। फिल्म सिटी में लगभग 15 किमी दूरी तक सड़क बनी हुई है।

बता दे की गोरेगांव पूर्व स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क में दादासाहेब फाल्के चित्र नगरी  फिल्म सिटी है। यह फिल्म सिटी लगभग 520 एकड़ में फैला हुआ है। फिल्म सिटी में रोजाना बड़ी मात्रा में फिल्मों की शूटिंग होती है। इसी तरह टीवी सीरियल और वेब सीरीज का निर्माण होता है। फिल्म सिटी को देखने के लिए भी बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी पर्यटक आते है। जिससे बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।राज्य सरकार के फिल्म सिटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखकर चित्र नगरी की सभी सड़को को सीमेंट कंक्रीट करने का निर्देश दिया है ।फिल्म सिटी की सड़को पर बड़े पैमाने पर गढ्ढे बने हुए है और सड़क की अवस्था विकट बनी हुई है। फिल्म सिटी में आने वाले लोगो को गढ्ढों की परेशानी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने इस परिसर की सड़को जो कि लगभग 15 किमी में फैली है उन्हे सीमेंट कंक्रीट करने का निर्देश दिया है। मुंबई की सड़को पर बने गढ्ढों को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुखमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मानसून के समय  मुंबई की सड़को को पूरी तरह सीमेंट कंक्रीट करने का निर्देश दिया था।मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने जिसके चलते मुंबई के लगभग 400 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का टेंडर निकाला। मुंबई में लगभग 2 हजार किलो मीटर पर सड़को का जाल बिछा हुआ है।मनपा ने लगभग 1200 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का काम पहले ही लगभग पूरा कर लिया है अथवा अंतिम चरण में है।मनपा अब बकाया 800 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने के 400 किमी का टेंडर निकाला है और बकाया 400 किमी सड़क का सीमेंट कंक्रीट करने का टेंडर मार्च महीने में निकाला जाएगा। मनपा ने अगले दो साल में मुंबई की सभी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का काम पूरा कर देगी।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरहीं जौनपुर व उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : Acharya Baldev Polytechnic College, Kopa, Patarahi-Jaunpur | For Admission Call - 7518401241, 7518401242, 9005454777| Anil Yadav (Management Guru) | Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ