लखनऊ: नगर निगम सफाई कर्मचारी से की मारपीट | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। नाली से कूड़ा निकाल रहे नगर निगम के सफाई कर्मी से कुछ लोगों ने मारपीट की। पीड़ित की ओर से आम्रपाली चौकी में तहरीर दी गई है।
पीड़ित राजकिशोर ने बताया कि वह नगर निगम का पिकअप वाहन चलाता है। शनिवार को नाली से कूड़ा उठा रहा था। इस दौरान आरोपी सुशील बिना बताए गाड़ी में रखे औजार उठा ले गया। रोकने पर उसने अभद्रता और मारपीट की। वहीं, पुलिस ने तहरीर लेने के बाद दोनों पक्षों को बुलाया है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |