वाराणसी: सुबह और शाम गलन, दोपहर में गर्माहट | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने कंपकपी पैदा कर रही ठंड से फौरी राहत दिला दी है। सुबह-शाम गलन हो रही है जबकि दोपहर में तेज धूप से लोगों से राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी वेस्टर्न डिस्टबर्नेंस का वार्म फ्रंट पास हो रहा है। इस कारण एक-दो दिन तक तापमान बढ़ेगा। जब कोल्ड फ्रंट आने पर फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे तक घने कोहरे का असर रहा। धूप निकलने के बाद धीरे-धीरे कोहरा कम होता गया। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि शाम को फिर गलन शुरू हो गई। आसमान में कोहरा भी छा रहा था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सयस था। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तापमान बढ़ रहा है। कोल्ड फ्रंट आएगा तो ठंड बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। ऐसे में फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।

*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ