जौनपुर: भारत की संस्कृति ही हमें एकता से जोड़ती है:इंद्रेश कुमार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: भारत की संस्कृति ही हमें एकता से जोड़ती है:इंद्रेश कुमार  | #NayaSaveraNetwork

छात्रों द्वारा बनाए गये मॉडल का अवलोकन करते इंद्रेश।


नया सवेरा नेटवर्क

मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन शनिवार को किया गया। सेमिनार एक सशक्त भारत की संकल्पना एवं राष्ट्रीय एकता के विषय पर बोलते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज का समय हम सब को एक साथ जीने और साथ चलने का है राष्ट्रीय एकता हम सब को एक नई ऊंचाई और शिखर तक ले जाने में एक भूमिका निभाती है एक सशक्त भारत की संकल्पना व्यक्ति अपने जीवन में रखता है। इस संसार में धर्म से हटकर लोगों के दिलों में एक इंसानियत है जो हम सब को एक राष्ट्रीय एकता की तरफ आकर्षित करती है। हम सब अपनी मां के सम्मान के साथ भारत मां के सम्मान के साथ भारत को सशक्त बनाएं। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने किया। मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार अध्यक्ष-राष्ट्रीय मुस्लिम मंच राष्ट्रीय सेवक संघ रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि शालिनी सिंह,एएमयू प्रोफेसर डॉ रेहान अख्तर रहे। विशिष्ट अतिथि शालिनी अली ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको मिलकर भारत को सोने की चिडि़या बनाना है। प्रोफेसर रेहान अख्तर ने कहा समाज हमको आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और उससे हम सब सशक्त जीवन जीते हैं। प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा भारत की तहजीब संस्कृति आज हम सब को एक नई ऊंचाई तक ले जाती है हम सबको भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम देती है। अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान साहब के द्वारा भेंट की गई। इससे पूर्व आए हुए अतिथियों ने कालेज के हर विभाग के द्वारा लगाए गए प्रोजेक्ट का अवलोकन भी किया और प्रोजेक्ट की सराहना भी की बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडल की तारीफ की। इस मौके पर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, डॉ राजीव, जितेंद्र यादव,डॉ सुभाष सिंह, मोहम्मद नासिर खान, डॉ शाहनवाज खान, डॉ कमरु द्दीन शेख,डॉ. जीवन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ. अजय विक्रम सिंह ने किया।


भारत जोड़ने निकले राहुल गांधी ने कांग्रेस को ही तोड़ दिया:इंद्रेश कुमार

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार।


जौनपुर। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को भगवान सद्बुद्धि दे वे भारत को जोड़ते जोड़ते कांग्रेस को भी तोड़ने में लग गये और कांग्रेसियों से भगवान श्री राम को भी छीन लिया। ऐसे में जो विचार धारा लेकर चल रहे थे वोह न कांग्रेस के रहे और न भगवान श्री राम के रहे। कॉमन सिविल कोड पर उन्होंने कहा कि देश का संविधान एक है तो हमें संविधान के जरिए अपने धर्म के प्रति कार्य करने से कोई रोकता नहीं। ऐसे में कुछ सियासी पार्टी अपने फायदे के लिए मुसलमानों को भड़काने में लगे हैं। यहां सबको आजादी है ऐसे में एक संविधान एक कानून होगा तो देश तरक्की करेगा। ट्रिपल तलाक पर उन्होंने कहा कि कानून देश की संसद में पास हुआ तो इसके खिलाफ मुस्लिम लोग ही सुप्रिम कोर्ट गये तो वहां भी इस कानून को सही ठहराया गया। ऐसे में मुसलमान ही मुसलमान से हारा है। इसमें सरकार व पार्टी या संघ का कोई लेना देना नहीं है। मुस्लिम महिलाओं को हक दिलाने की आवाज मुस्लिम महिलाओं ने ही उठाई थी ऐसे में सरकार ने इस कानून को पास कराकर उनके साथ हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने का कार्य किया। जैसे हिन्दू धर्म में सदियों पहले सती प्रथा रोक कर महिलाओं को इंसाफ दिया गया उसी प्रकार ट्रिपल तलाक कानून से मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न रूका जो धर्म की आड़ में कुछ लोग करते थे। इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज देश के सोलह करोड़ मुस्लिम समाज आजादी के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहा है और देश की मुख्य धारा से जुड़ कर देश की उन्नति में जुटा है पर कुछ राजनीतिक दल उन्हें खौफ दिलाकर अपने वोटों की खातिर बरगलाने का काम कर रहे हैं  उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। 


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad

*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ