राष्ट्रपति मुर्मु ने राजस्थान राजभवन में संविधान उद्यान का किया लोकार्पण | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान राजभवन में नवनिर्मित संविधान उद्यान एवं इससे जुड़े सौंदर्यीकरण कार्यों का आज यहां लोकार्पण किया। श्रीमती मुर्मु ने दोपहर में यहां संविधान उद्यान में स्थापित मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा एवं महाराणा प्रताप की अपने घोड़े चेतक के साथ विश्रान्ति मुद्रा में स्थापित प्रतिमा का अवलोकन किया। इस मौके राष्ट्रपति का राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वागत किया। इससे पहले राष्ट्रपति के जयपुर आगमन पर मिश्र एवं गहलोत ने जयपुर स्टेट हैंगर पर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मिश्र एवं गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि मिश्र की अभिनव पहल पर राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां आमजन में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए राजभवन में संविधान उद्यान स्थापित किया गया है और इसका शिलान्यास मिश्र, गहलोत और डॉ. जोशी ने गत वर्ष 26 जनवरी को किया था।

*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ