नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। अखिल भारतीय धोबी समाज, मुंबई द्वारा बोरीवली संस्था कार्यालय दहिसर पर संस्था अध्यक्ष रामआत्मा साहेब लाल कनौजिया की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य , विभाग प्रमुख व वार्ड प्रमुख उपस्थित रहे।
सम्मानित अतिथियों के रूप में नाशिक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में दुबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने वाले कृष्ण कुमार कनौजिया, उत्तर प्रदेश की धरती से महाराष्ट्र की धरती पर पधारे संस्था के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एड राकेश कुमार आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एड अरूण कुमार कनौजिया वडाला से समाजसेवी कमलेश चौधरी ,वाशी से समाजसेवी सुनील कनौजिया शामिल हुए।
ध्वजारोहण एडवोकेट राकेश कुमार आर्य के हाथों से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव गामा प्रसाद रजक ने सभी आए हुए अतिथियों , कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों, विभाग प्रमुख व वार्ड प्रमुख गण को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ