प्रयागराज: सूरज निकला तो ठंड से हुई राहत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। लगातार चार दिनों से कड़कड़ाती ठंड झेल रहे शहरियों को शनिवार की खिली धूप ने राहत दी। सुबह 10 बजे सूरज निकलने के बाद लोगों ने धूप का आनंद लिया और सड़क पर दिखे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिन की धूप से राहत जरूर है, लेकिन रात में फिर ठंड होगी।
पिछले चार दिनों से कड़कड़ाती ठंड ने आम शहरियों को परेशान कर दिया था। सूर्य के दर्शन न होने से लोग ठंड से ठिठुर रहे थे। शनिवार को सुबह मौसम ने करवट ली। जिसके बाद शहर की बाजारों में भीड़ भी हुई। सिविल लाइंस, कटरा बाजार में लोग खरीदारी के लिए निकले। वहीं पार्कों में भी सप्ताह के आखिरी दिन लोग धूप सेंकने के लिए जुटे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |