वाराणसी: चार साल बाद होगा कर्मचारी संघ चुनाव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। संस्कृत विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के चुनाव की घोषणा हो गई है। चार साल बाद हो रहे चुनाव में मतदान 10 जनवरी को होगा। इससे पहले शुक्रवार को नामांकन और शनिवार को नाम वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। कुल 258 मतदाता संघ पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। कर्मचारी संघ का चुनाव इससे पहले वर्ष-2018 में हुआ था।
मुख्य चुनाव अधिकारी की प्रो. दिनेश कुमार गर्ग की तरफ से गुरुवार को चुनाव की अधिसूचना जारी करने के साथ अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन भी किया गया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 6 जनवरी को नामांकन सुबह 11 से दो बजे तक होगा। वैध प्रत्याशियों की सूची इसी दिन शाम चार बजे प्रकाशित की जाएगी। 7 जनवरी की दोपहर दो बजे तक प्रत्याशियों की नाम वापसी और इसके बाद शाम चार बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 10 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक मतदान और मतगणना अपराह्न 3.30 बजे के बाद शुरू होगी। कर्मचारी संघ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्यालय मंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, प्रबंध मंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव होना है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशियों के लिए आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |