जौनपुर: धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डीएम ने कर्मचारियों व अधिकारियों को दिलाई शपथ
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी देश की एकता व अखंडता
जौनपुर। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया गया और समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। झंडारोहण के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महापुरु षों के द्वारा दी गई कुर्बानियां के कारण ही देश आजाद हुआ और प्रगति के पथ पर दिन रात आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान ने देश के सभी व्यक्तियो को समान अधिकार दिया है, संविधान के प्रति हम सभी को श्रद्धा रखनी चाहिए और हम सभी की संविधान के प्रति आस्था होनी चाहिए। संविधान के बिना हमारा अस्तित्व नही है। संविधान हम सभी का पथ प्रदशर््ाक है। कहा कि हम सभी अपने कर्तव्यों पथ पर ईमानदारी से चले और आने वाली पीढ़ी के लिए आदशर््ा बने, अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करे यही हमारे महापुरु षों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शासन के द्वारा हम सभी को बड़ा लक्ष्य दिया गया है कि जनता की सेवा करना हैं, अगर सच्ची निष्ठा और लगन से हम कार्य करेंगे तो भारत का भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने कहा की गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी लोग उन महान विभूतियों को याद करें जिनकी कुर्बानी के कारण हमे आजादी मिली है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षैबर चौहान ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन शहीदों को नमन करते है, आज हमें सोचने का दिन है कि आज हम क्या त्याग कर सकते है।
उन्होंने कहा कि हमे आलस्य, निंदा आदि त्यागनें की आवश्यकता है और अपने दायित्वों और कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक करने की जरूरत है, यही हमारे लिए राष्ट्र के प्रति बलिदान होगा। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद ने कहा कि कोई भी कार्य मुश्किल नही होता है जब कार्य करने की इच्छा शक्ति प्रबल हो। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि हम अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करे यही देश के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। इस अवसर पर कवि प्रखर, कलेक्टे्रट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। जनक कुमारी की छात्राओ द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। सभी छात्राओ को जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। वहीं पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उप्र गिरीशचन्द्र यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा परेड का निरीक्षण किया गया। राज्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन शहीदों को नमन करते है। एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। इस अवसर पर महिला पुलिस, बाइक दस्ता, स्क्वायड दस्ता, क्राइम ब्राांच दस्ता, आर्म्ड पुलिस के दस्ते परेड में शामिल रहे। इसके अलावा अग्निशमन विभाग तथा पुलिस लाइन के स्कूली बच्चों ने भी परेड में विशेष प्रदशर््ान किया। परेड के बाद पुलिस लाइन में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |