चार दिन से लगातार ट्रेंडिंग में है देसी स्टार समर सिंह का गाना 'दरवाजा खुला छोड़ आई', मिलियन व्यूज के साथ सुर्खियों में | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह देसी अंदाज में गाये गानों से हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उनका कोई भी जब गाना रिलीज होता है तो उसे मिलियन्स व्यूज मिलते हैं, साथ ही ट्रेंडिंग में भी आ जाता है। ऐसे में समर सिंह के खास अंदाज में गाया हुआ गाना 'दरवाजा खुला छोड़ आई' लगातार तीन दिनों से यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है। यह मिलियन क्लब में शामिल होकर सुर्खियों में है। टिप्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल चैनल पर रिलीज किया गया यह मस्ती से भरपूर धमाकेदार गाना दरवाजा खुला छोड़ आई जहाँ 23नंबर ट्रेंडिंग में है, वहीं अब तक 1.7 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

इस गाने को अपने खास अंदाज में समर सिंह ने गाया है और उनके स्वर में स्वर मिलाया है सिंगर शिल्पी राज ने। वीडियो में फाड़ू परफार्मेंस किया है समर सिंह और आकांक्षा दूबे ने। बता दें कि समर सिंह अपनी पॉपुलैरिटी के चलते यूट्यूब पर अपनी व्यूअरशिप की बादशाहत बनाये हुए हैं। उनका गाया हुआ हर दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना इंटरनेट पर ट्रेंड करता नज़र आ जाता है।

वायरल हुआ गाना 'दरवाजा खुला छोड़ आई' का म्यूजिक वीडियो को काफी अच्छे से फिल्माया गया है, जिसको लेकर भी फैंस खूब कमेंट और लाइक कर रहे हैं। यह वीडियो समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे पर फिल्माया गया है। जिसमें आकांक्षा अपनी ख़ूबसूरती से सभी को अपना दीवाना बना रहीं हैं। वे गाने में एक पत्नी बनकर अपने पति से अपनी व्यथा बयां कर रही हैं और उन्हें बता रही हैं कि वो अपने देवर से परेशान है। गाने को लोगो का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने के गीतकार प्रकाश बारूद हैं। संगीतकार  सरविंद मल्हार हैं। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, डीओपी सुनील बाबा, बृजेश यादव, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है।


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ