प्रियंका गांधी वाड्रा ने की कुश्ती महासंघ के खिलाफ जांच की मांग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ पर पहलवानों द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच की मांग की है। प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट किया, “हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन और उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित कई पहलवानों ने बुधवार को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और कोचों पर यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाये। पहलवानों ने दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। वह सिंह के इस्तीफे और आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं।

*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ