नया सवेरा नेटवर्क
मडि़याहूं,जौनपुर। स्थानीय नगर में गुरु गोविंद सिंह का 356 वां प्रकाश पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर संगत करने वालों ने हाथी घोड़ा बैंड बाजा आदि के साथ गुरु गोविंद सिंह की संकीर्तन, शोभायात्रा को पूरे नगर में भ्रमण कराते हुए गुरु द्वारे तक ले जाया गया। संकीर्तन व शोभायात्रा करीब 5 घंटे तक चलता रहा। सड़क के दोनों तरफ स्त्री पुरु ष वृद्ध प्रकाश पर्व का दशर््ान करते रहे। और करतब भी देखते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से दिन में प्रारंभ होकर शाम को गुरु द्वारा श्री गुरु सिंह सभा वाराणसी रोड पर समाप्त हुआ। दशमेश पिता सरवंश दानी खालसा पंथ के जनक शाहे शहंशाह श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व में कीर्तन शोभायात्रा में दीप खालसा रागी ज्ञानी नरेंद्र सिंह ज्ञानी गुरूबाग वाराणसी भी संकीर्तन में सम्मिलित हुए ,मिलिट्री बैंड चंडीगढ़ ,रज्जब अली बैंड प्रतापगढ़ गतका फरी, सोनभद्र व गुरु गोविंद सिंह के तमाम कृतियों का स्मरण करते हुए उनके उपदेशों को बताते हुए अपने वाणी से अमृत संदेश भी दिया। समूह संगत मडि़याहूँ द्वारा लंगर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इस मौके पर अपना दल एस.के स्थानीय विधायक डाक्टर आर.के.पटेल, व विधायक पत्नी सुरभि पटेल पुर्व जिला पंचायत सदस्य,चन्द्र प्रकाश सिंह (पप्पु सिंह) तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजू, समूह संगत के अध्यक्ष कवलजीत सिंह गब्बर, डॉ परमजीत सिंह, रम्मी सिंह, सतपाल सिंह ,इंद्रजीत सिंह ,पुनीत सिंह, स्वर्ण सिंह प्रबंधक चिल्ड्रन गाइड स्कूल ,हरप्रीत सिंह सनी,सुरेन्द्र सिंह, गुरु प्रीत सिंह उर्फ राँझे, मोनू सिंह,सोनू सिंह,सुमित सिंह,मनप्रीत सिंह रहें प्रकाश पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|