जौनपुर: पुलिस ने 24 वारंटियों को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: पुलिस ने 24 वारंटियों को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

केराकत थाने पर गिरफ्तार 7 वारंटी।


नया सवेरा नेटवर्क

एसएसपी के निर्देश पर जिले में चला अभियान

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध व वारण्टियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये गये अभियान के तहत अलग अलग थाना क्षेत्रों से कुल 24 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सुजानगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों से विभिन्न धाराओं में वांछित 5 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल ने बताया कि वरु ण कुमार दुबे पुत्र राजेंद्र प्रसाद दुबे निवासी सखवट, शोभनाथ पुत्र अलगू निवासी सबेली, नायब पटेल पुत्र रामसमुझ पटेल निवासी रामनगर, हनीफ पुत्र ताहरि निवासी मंझनपुर ,मानिक लाल निवासी नाहर मऊ को उप निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, ई·ार चंद्र त्रिपाठी मनजीत कुमार और हिटलर खां हमराहीगणो के साथ गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया। खुटहन संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग गांवों से पुलिस ने शनिवार की रात दबिश देकर चार वरंटियों को धर दबोचा। आवश्यक कार्रवाई के बाद रविवार को सभी वांछितो को चलान न्यायालय भेज दिया गया। बूढ़ापुर गांव निवासी वारंटी अभयराज, इमामपुर के राजेश उर्फ  भूंवर में तथा जमालुद्दीनपुर गांव से श्यामदेव और मेवालाल को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। धर्मापुर संवाददाता के अनुसार गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा न्यायालय के निर्गत वारण्ट वाद संख्या 2034/09 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर से सम्बन्धित वारण्टी केसरी राजभर पुत्र चन्दर राजभर निवासी काकोरी देवाकलपुर, थाना गौराबादशाहपुर को उनके घर ग्राम काकोरी देवावकलपुर तथा ग्राम न्यायालय केराकत द्वारा निर्गत वारण्ट मु.न.ं 177/20 धारा 323/504 भादवि से सम्बंधित वारन्टी गुड्डू पुत्र राजपति निवासी बालेमऊ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। तथा ग्राम न्यायालय केरकात द्वारा निर्गत वारण्ट मु.सं. 719/20 धआरा 323/504 भादवि से सम्बंधित वारण्टी धरमू उर्फ  धर्मराज पुत्र रामअधार और आनन्द उर्फ  गुड्डू पुत्र धरमू उर्फ  धर्मराज निवासीगण धरमसारी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारण्टियों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह यादव, इष्टदेव पाण्डेय, विनोद यादव, अशोक कुमार यादव, सुरेन्द्र सिंह यादव शामिल रहे। शाहगंज संवाददाता के अनुसार न्यायालय मंे चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह चार अलग अलग गांव से चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर उपनिरीक्षक प्रभुनाथ ने बड़ागांव निवासी रविन्द्र बिंद पुत्र फिरतू बिंद को घर से गिरफ्तार कर लिया। वही उपनिरीक्षक वरु णेन्द्र राय ने नगर के भठियारी सराय मोहल्ला निवासी श्याम लाल पुत्र लालबहादुर को घर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उपनिरीक्षक विरेन्द्र बहादुर सिंह ने शेखवलिया गांव निवासी चोलई पुत्र जोखन को घर से गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड ने क्षेत्र के सबरहद उजरौटी निवासी बुझारत राजभर पुत्र बनारसी को घर से गिरफ्तार कर सभी चारों वारंटियों को न्यायालय भेज दिया। केराकत संवाददाता के अनुसार पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत विभिन्न मुकदमों में वांछित फरार चल रहे 7 वारंटियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोतवाल संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सभी अभियुक्तों को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुबाष पुत्र शोभनाथ व गुड्डू पुत्र डब्बू राम निवासी गण टिकुरीडीह कनुवानी, महेंद्र पुत्र जीत लाल निवासी छतरीपुर, विष्णु कुमार पुत्र राम रतन गुप्ता निवासी नरहन, विजय कुमार पुत्र शिवनाथ निवासी सिपाह केराकत, अनिल कुमार पुत्र रामधनी व मनोज कुमार पुत्र घनश्याम निवासी गण सिहौली केराकत शामिल हैं।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ