प्रयागराज: यातायात अभियान में 12 वाहनों का चालान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत आरटीओ की टीम ने शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में बांगड़ धर्मशाला व नैनी समेत प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसमें तीन सवारी ड्राइविंग कर रहे 12 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। आरटीओ प्रवर्तन संजीव गुप्ता ने बताया की नौ फरवरी तक ये अभियान चलाया जाएगा। इसमे यातायात नियमों के लिए लोगो को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में एआरटीओ सुरेश मौर्य, अलका शुक्ला, आरआई प्रतीक मिश्र समेत आरटीओ के आरक्षी मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |