क्या वाकई सुबह उठते ही पीना चाहिए गर्म पानी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- क्या कहते हैं विशेषज्ञ
दुनिया भर में कई लोग अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी पीकर करते हैं। माना जाता है कि इसके कई फायदे होते हैं। माना जाता है कि इससे वजन कम होता है, यह पाचन और किडनी के लिए भी अच्छा होता है। वेदमृत की संस्थापक डॉ. वैशाली शुक्ला भी कुछ ऐसा ही विचार व्यक्त करती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर दिखाया कि कैसे गर्म पानी पीना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि सुबह उठकर दो कप पानी को एक कप होने तक उबालें। इसके बाद पहले इसे ठंडा होने दें और फिर इसे पी लें। डॉ. वैशाली कहती हैं कि अगर आप खाली पेट गर्म पानी नहीं पी सकते हैं, तो आधा चम्मच सोंठ का चूर्ण मिलाएं या एक इंच अदरक के टुकड़े को 2 कप पानी में उबालें। इसे तब तक उबालें जब तक यह दो कप का एक कप न हो जाए। इसे नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच पियें। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सुबह दो कप गर्म पानी भी पी सकते हैं।
- गर्म पानी कब्ज से छुटकारा दिला सकता है
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार गर्म पानी कब्ज से राहत दिलाता है। क्योंकि, आपका गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट एक बड़ी मांसपेशी है। गर्म पानी आराम देने वाला होता है और कब्ज जैसे रोग से निजात दिलाता है। इस बारे में आयुर्वेद विशेषज्ञ ने बताया कि सुबह उठकर पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह गर्म है या सामान्य।
- पानी पीना जरूरी है, उसका तापमान नहीं
डॉक्टरों का कहना है कि पानी के तापमान से शरीर में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए है, क्योंकि जब यह मुंह से पेट में पहुंचता है, तो यह शरीर के तापमान के बराबर हो जाता है। लेकिन, इस दौरान यह ऊपरी श्वसन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते अगर आपको जुकाम है और आप ठंडा पानी पीते हैं तो यह परेशानी का सबब बन जाएगा। इसलिए लोग कहते हैं कि सुबह गर्म पानी पीना शरीर के लिए अच्छा रहेगा। सबसे जरूरी है शरीर में पानी यानी हाइड्रेशन। ज्यादा पानी पीना भी शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |