नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। राज्य प्रशिक्षण केंद्र सूबेदारगंज में उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का रोवर रेंजर सर्विस कैंप का आयोजन हुआ। एनसीआर के तीनों मंडल प्रयागराज, आगरा एवं झांसी से 84 सदस्यों ने हिस्सा लिया। शिविर में सदस्यों ने चार जनवरी से आयोजित 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (मीट) की तैयारियां कीं। कार्यक्रम पाली राजस्थान में आयोजित है। तीन दिवसीय शिविर में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पुरस्कृत सदस्यों को संस्था के राज्य सचिव एमके कुलश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया। राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) रवि कान्त शर्मा और राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) मंजू जोशी मौजूद रहीं। राज बली शर्मा पूर्व राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) और पंकज राज कन्नौजिया भी शामिल हुए।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ