लखनऊ: अटल के जन्मदिन पर आयोजित हुआ खिचड़ी भोज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर 25 दिसम्बर को कुड़िया घाट चौक में कार्यकर्ता समागम व तहरी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। इन कार्यकर्ताओं ने अटल के साथ पार्टी के लिए कार्य किया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा तथा एमएलसी मुकेश शर्मा मौजूद थे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री व विधायक आशुतोष टंडन, विधायक नीरज बोरा, महापौर संयुक्ता भाटिया, युवा नीरज सिंह ने सर्वप्रथम अटल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके उपरांत अटल के साथ अपनी स्मृतियों को साझा किया।\

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय अटल आज भी हम सब कार्यकर्ताओं के ह्रदय में निवास करते हैं। उनकी सरलता, सौम्यता तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आदर का जीवंत भाव आज भी हम सबको प्रेरणा प्रदान करता है। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि बाबूजी टंडन के द्वारा अटल जी की जयंती के अवसर पर चौक कुड़िया घाट पर कार्यकर्ता समागम व तहरी भोज कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। जिसको लखनऊ महानगर द्वारा कई दशकों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।

इन्हें किया गया सम्मानित

अटल बिहारी बाजपेई के साथ लखनऊ में पार्टी के लिए कार्य करने वाले कई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मनोहर सिंह ,राजेंद्र तिवारी ,सुरेश तिवारी, विंध्यवासिनी कुमार, मानसिंह, विनोद बाजपेई, रूपचंद अग्रवाल, हृदय नारायण श्रीवास्तव, रमेश तूफानी, वशिष्ठ नारायण शुक्ला, द्वारका मोहन टंडन, रमाशंकर त्रिपाठी, महेश बाल्मीकि, स्नेहा प्रभा सिंह, इंदिरा बाजपेई, ब्रजकिशोर द्विवेदी, राजकुमार सिंघल तथा अनीता अग्रवाल को सम्मानित किया गया।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ