प्रयागराज: आईजी का व्यापार मंडल ने किया स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। नवनियुक्त आईजी चंद्रप्रकाश का जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन और जिला महासचिव पल्लवी अरोरा ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा का कहना है कि इनके पूर्व कार्यकाल में व्यापारी खुद को बहुत सुरक्षित महसूस करते थे, उम्मीद है इस बार भी इनका कार्यकाल उम्दा होगा। महासचिव सोहेल अहमद और जिला महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष अवंतिका टंडन ने कहा कि आईजी का व्यापारी खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं।