किन्नरों को बेस्ट, एसटी तथा रेलवे में आरक्षित सीट देने की मांग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • विधायक प्रकाश सुर्वे ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

मुंबई। शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर किन्नरों को बेस्ट ,एसटी तथा रेलवे में आरक्षित सीटें देने की मांग की है। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि किन्नरों के प्रमुख डॉ पवन यादव पिछले दिनों 200 किन्नरों के साथ उनके कार्यालय में आए। डॉ पवन यादव ने उनसे बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी सभी समाज के लिए प्रचंड काम कर रहे हैं। किन्नरों को प्रवास के दौरान रेलवे ,बेस्ट तथा एसटी में आरक्षित सीट मिलनी चाहिए।

उनकी जायज मांग को देखते हुए हमने मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर किन्नरों को आरक्षित सीटें देने की मांग की है। श्री सुर्वे ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने इस पर सकारात्मक उत्तर दिया है।आमतौर पर सामाजिक उपेक्षा के चलते राष्ट्र की मुख्यधारा से कटे रहने वाले किन्नरों के अधिकारों के लिए बहुत कम लोग आवाज उठाते हैं। प्रकाश सुर्वे ने किन्नरों के लिए बेस्ट, एसटी तथा रेलवे में आरक्षित सीटों की मांग करके उनको भरोसा दिलाया है कि वह समाज के सभी तबकों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ