नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पत्थर गिरजाघर के सामने धरना स्थल पर कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। पदाधिकारियों ने केक काटकर सोनिया गांधी दीर्घायु की कामना की। अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा कि सोनिया के आदर्श को अपनाना चाहिए। राम मनोरथ सरोज, अजेंद्र गौड़, विनय पांडेय, इरशाद उल्लाह, राजकुमार रज्जू, अब्दुल कलाम, रचना पांडेय, दरक्षा कुरैशी, सुष्मिता यादव, माधवी राय, अभिनव पांडेय मौजूद रहे।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ