पीयूष विश्वास बने त्रिपुरा तृणमूल के अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को पार्टी के नेता पीयूष कांति विश्वास को त्रिपुरा प्रदेश तृणमूल का अध्यक्ष नियुक्त किया। त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख विश्वास इस महीने की शुरुआत में नयी दिल्ली में तृणमूल में शामिल हुए थे। इससे पहले उन्होंने गत 21 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

इसके बाद सात दिसंबर को वे तृणमूल में शामिल हो गए। तृणमूल ने उस समय बयान में कहा था कि भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल एवं त्रिपुरा उच्च न्यायालय बार काउंसिल के अध्यक्ष रहे श्री विश्वासको जल्द ही पार्टी की त्रिपुरा इकाई के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

गत अगस्त में श्री सबल भौमिक को हटाए जाने के बाद से त्रिपुरा में तृणमूल अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था। पार्टी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “ पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में अखिल भारतीय तृणमूल पीयूष कांति विश्वास त्रिपुरा प्रदेश तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोषित करते हुए प्रसन्न है। हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ