विपक्ष की सभी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़े तो 2024 में भाजपा पूरे देश में हारेगी : नीतीश | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने आज कहा कि विपक्ष की सभी पार्टियां यदि एकजुट होकर चुनाव लड़े तो वर्ष 2024 में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में हारेगी और हम तीसरा फ्रंट नहीं बल्कि मुख्य फ्रंट बनकर सामने आएंगे।

श्री कुमार ने रविवार को यहां श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जदयू के राष्ट्रीय अधिवेशन में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष के सभी दलों से 2024 में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया और कहा कि यदि उनकी बात हर विपक्षी पार्टी मानेंगी तो भाजपा पूरे देश में हारेगी।

अभी तीसरे फ्रंट की बात की जा रही है लेकिन हम मुख्य फ्रंट बनकर सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि सभी विपक्ष की पार्टियों के एकजुट होकर लड़ने से 2024 में हमें भारी बहुमत मिलेगी। इसे लेकर सभी पार्टियों से बातचीत भी चल रही है। मुख्यमंत्री ने साथ ही यह भी कहा, "मेरे सुझाव पर यदि विपक्षी पार्टी चले तो भाजपा जरूर हारेगी लेकिन यदि नहीं मानेगी तो इसमें मेरा कोई नुकसान नहीं है।" उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर से इसके लिए कोशिश करते रहेंगे।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें