लखनऊ: सेतु निगमकर्मियों ने किया प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम संयुक्त कर्मचारी परिषद के सदस्यों ने मंगलवार को ऐशबाग स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के महामंत्री शिवकुमार तिवारी ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके अलावा ईपीसी मोड लागू किये जाने के प्रस्ताव का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि सेतु निगमकर्मियों को राज्य कर्मचारियों से सात प्रतिशत कम प्राप्त हो रहे डीए दिया जा रहा है। उन्होंने डीपीसी गठित कर अभियंता समेत सभी संवर्गों पर तत्काल प्रोन्नति किया जाए। संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक तरफ निगम के कर्मचारियों को फालतू दर्शाया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है।