निर्भया फंड से खरीदी गाड़ियों का वीआईपी सुरक्षा में इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण: आनंद दुबे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। शिवसेना (उद्धव गुट) प्रवक्ता आनंद दुबे ने महिला सशक्तिकरण तथा महिला सुरक्षा की दिशा में बने निर्भया फंड से खरीदी गाड़ियों का एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्रियों तथा विधायकों की वीआईपी सुरक्षा में लगाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कार्रवाई करने तथा गाड़ियों को पुनः संबंधित पुलिस स्टेशनों को लौटाने की मांग की है।
आनंद दुबे ने कहा कि जिस फंड का इस्तेमाल महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए किया जाना चाहिए, उस फंड का उपयोग वीआईपी सुरक्षा के नाम पर किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं पर वैसे ही अत्याचार बढ़ रहे हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए खरीदी गाड़ियों का नेताओं और मंत्रियों की सुरक्षा में उपयोग किया जाना अत्यंत निंदनीय है। आनंद दुबे ने विशेष रूप से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि वे पुलिस महकमा की भी जिम्मेदार मंत्री हैं, इसलिए इस विषय पर गंभीरतापूर्वक ध्यान दें।
![]() |
Ad |