जौनपुर: धूमधाम से मनाया वार्षिक श्रृंगार महोत्सव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। कस्बे के सराय बीरु चौराहे पर स्थित जय पहलवान बाबा मंदिर का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव गुरुवार को धूमधाम से सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित आरती और भंडारा में चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर विग्रह सहित पूरे मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट की गई थी। महोत्सव का आरम्भ रामायण पाठ से हुआ। तत्पश्चात विशेष आरती की गई। दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपना यथोचित योगदान दिया। शाम को भव्य भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके परनगर पंचायत के चेयरमैन विजय गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य वंदना सरोज के प्रतिनिधि पप्पू सरोज, सीओ गौरव शर्मा, कोतवाल संजय वर्मा आदि उपस्थित रहे। महोत्सव को सफल बनाने में अजय सोनकर, दिलीप सोनकर, मकालू सोनकर, श्यामजी प्रजापति, विजय सोनकर प्रदीप सोनकर, नितिन सोनकर ने सहयोग दिया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें