जौनपुर: मेधा पुरस्कार से सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। टीडी इंटर कालेज के मारकण्डेय सिंह सभागार में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी छात्रों को प्रो.तिलकधारी सिंह मेधा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा11 में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र अमन यादव को प्रमाण पत्र सहित दो हजार रुपए नगद धनराशि दी गई।

इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर रही कक्षा 11 विज्ञान संवर्ग की छात्रा दीपिका सिंह को प्रमाण पत्र सहित दो हजार रुपए तथा तृतीय स्थान पर रहे कक्षा 11बी के छात्र अभय प्रजापति को प्रमाण पत्र के साथ एक हजार रुपए नगद दिया गया। चतुर्थ स्थान पर रहे 11सी के छात्र प्रिन्स विश्वकर्मा को प्रमाण पत्र सहित एक हजार रुपए, पंचम स्थान पर रहे कक्षा 11 विज्ञान संवर्ग की छात्रा कली गुप्ता को प्रमाण पत्र सहित एक हजार रुपए दिए गए। पुरस्कृत सभी छात्र-छात्राओं को चार लेखनी तथा एक-एक सामान्य ज्ञान कि पुस्तक भी पुरस्कार के रूप में दी गई। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

अंशिका, निधि एवं पूजा ने सरस्वती वन्दना तथा जागृति एवं पूजा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कक्षा आठ की छात्रा तृप्ति पाण्डेय, दीक्षा पाण्डेय एवं पल्लवी यादव ने शिव तांडव प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला सेवा योजना अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। प्रबन्धक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि संस्था के विकास में संसाधनों की कमी नहीं होगी। प्रधानाचार्य डा.वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने आगत जनो का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था कि प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपने योगदान से आभा का प्रसारण कर रही है। 

अध्यक्षता करते प्रयागराज के डा.राम किशोर झा ने छात्रों को प्रगति पथ पर अनवरत चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर तिलकधारी सिंह, दिनेश कुमार सिंह, जर्नादन सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, श्याम नारायण मौर्य, हरिनारायण यादव, आशीष कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र, राजेश पाल, अभिषेक कुमार सिंह, रवि प्रकाश, प्रमोद कुमार, डा.अनिल सिंह, डा.प्रीति उपाध्याय, नम्रता सिंह, डा.रीता सिंह, गीता देवी, सरिता सिंह अन्य रहे। श यादव सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे। संचालन डा.सुनील कुमार सिंह ने किया।


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ