नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक सांस्कृतिक संस्था ज्योत्सना की ओर से गुरुवार को नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। तीन आयुवर्ग में प्रतियोगिता आयोजित हुयी। 50 से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। आश्विक जायसवाल, आयु अग्रहरि और सुकैना फातिमा अपने अपने वर्ग में विजेता रहे।
संस्था अध्यक्ष डा. एसएल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित हुई। पहला वर्ग शून्य से 12 माह का रहा। जिसमें अश्विक जायसवाल अव्वल और विवान दूसरे स्थान पर रहे। 13 से 36 माह में पहला स्थान आयु अग्रहरि और दूसरा स्थान शुभ जायसवाल को मिला। 37 से 60 माह में सुकैना फातिमा पहले और एंजल जायसवाल दूसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि पावर कॉर्पोरेशन वाराणसी के पूर्व मुख्य अभियंता विश्वनाथ मौर्या ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारूकी ने संस्था की सराहना की और सभी अभिभावकों से बच्चों को समय से टीकाकरण कराने की अपील की। संचालन डा राम निरंजन मौर्य ने किया।
निर्णायक मण्डल में डा. रुचि मिश्रा और गीता मुन्नी जायसवाल रही। सचिव राजेश सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान आशा गुप्ता, निशाकांत जायसवाल, डा सीताराम सिंह, रमेश चंद्र द्विवेदी, अमित जायसवाल, रामकेदार, मिठाई लाल मौर्य, सतीश मोदनवाल, भगवती प्रसाद जायसवाल, दीपक जायसवाल, महावीर, डा सुधाकर मिश्रा, दिवाकर मिश्रा और प्रेमशंकर आदि मौजूद रहे।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ