लोकनाट्य मंचन द्वारा दिया गया स्वच्छता का संदेश | #NayaSaveraNetwork

लोकनाट्य मंचन द्वारा दिया गया स्वच्छता का संदेश  | #NayaSaveraNetwork

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करता बाल्य कलाकार।



नया सवेरा नेटवर्क

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का हुआ समापन 

सुइथाकलां,जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित अमारी गांव में सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी के सौजन्य से संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय अवधी लोकरंग महोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। समापन दिवस पर विभिन्न लोक कलाकारों ने लोकनृत्य,गायन एवं नाट्यमंचन आदि कार्यक्रमों की प्रस्तति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरु आत सौरभ पाण्डेय एवं गौरव पाण्डेय के युगल गीत हम कथा सुनाते राम सकल गुनधाम की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। लोकगायक बृजेश पाण्डेय के गीत अयोध्या का है सुन्दर नजारा पर खुशी भारती एवं मौसम भारती ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भाव बिभोर कर दिया। अमेठी से आये संकल्प सेवा संस्थान इन्द्र कुमार एवं रीमा की टीम द्वारा स्वच्छता,बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ एवं आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर लोकनाट्य प्रस्तुत कर सामाजिक बुराइयों को दूर करने की सीख दी गयी। क्षेत्रीय कलाकारों में पवन शर्मा,लालता प्रसाद वि·ाकर्मा,बुद्धू कौव्वाल एवं अंकित मिश्रा ने भी अपने गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्थानीय लोक कलाकार विजय कुमार, मो.इस्लाम, मो.नईम, लाल चन्द शर्मा, श्याम बहादुर, अनिल मिश्रा तथा लालचन्द पाण्डेय ने भी अपने सुरसंगीत से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। अकादमी के अध्यक्ष पं.दयाशंकर पाण्डेय एवं सचिव इन्दु प्रकाश मिश्र ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुये आभार प्रकट किया। इस दौरान सूर्य मणि पाण्डेय,इन्द्र मणि पाण्डेय,फूलचन्द पाण्डेय, डॉ.दिलीप श्रीवास्तव,सुरेश पाण्डेय,दरोगा सिंह,श्रीपाल मौर्य, विकास आदि भारी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ