नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के गहपारा गांव निवासी मुरारी सिंह प्रबंधक एमएस पब्लिक स्कूल सखवट की माता कल्पराजी देवी उम्र 95 वर्ष रविवार की रात ह्मदय गति के रु क जाने से निधन हो गया। वे अपने पीछे 6 बेटों सहित भरा परिवार छोड़कर गई हैं, सोमवार की सुबह उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर मृतक आत्मा को अंतिम विदाई दी। वहीं सूचना पर वित्तविहीन प्रबंधक शिक्षक संघ सुजानगंज के अध्यक्ष संतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज नगौली चैनपुर में एक शोक सभा की गई, जिसमें वक्ताओं ने प्रबंधक मुरारी सिंह की माता के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया। बैठक का संचालन मंगला प्रसाद गिरी ने किया। इस अवसर पर इंदु प्रकाश त्रिपाठी, डॉक्टर विद्यासागर त्रिपाठी, डॉक्टर विनय कुमार त्रिपाठी, माताफेर पटेल एमपी, डॉ प्रमोद के सिंह, आलोक सिंह, डॉ विमल पाल, विवेक मौर्य, सुशील सिंह, विनय कुमार शर्मा, अखिलेश सिंह, सुशील मिश्रा, संतोष पटेल, मनोज मिश्र, आशुतोष तिवारी, राजकुमार पटेल, संदीप द्विवेदी, श्याम शंकर उपाध्याय, संतोष सिंह, अजीत मिश्र, जय सिंह, गुरु दीन, श्रीपाल, धीरज सिंह, प्रेम नाथ यादव, विनय सिंह, राम शिरोमणि सिंह, संतोष मिश्रा, लालचंद निषाद पत्रकार, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ